पेरू में रविवार को भूकंप की खबर है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.3 मापी गई है। भूकंप का केंद्र पीक्यू बताया जा रहा है। भूकंप के झटके रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे महसूस किए गए।।
वहीं झटके के बाद लोग घर से बाहर निकलते दिखाई दिए। अभी तक भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। पेरू के अधिकारियों ने भूकंप के केंद्र से 300 किलोमीटर तक के क्षेत्र में
सूनामी का अलर्ट जारी कर दिया है।
पेरू में भूंकप के बाद अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र हिंदू कुश रहा। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.3 दर्ज की गई है। हालांकि अफगानिस्तान में भी इस भूकंप से हुए नुकसान के बारे में पता नहीं चल पाया है।