लीबिया में जारी संघर्ष ने वहां के लोगों के सामने इस बात की चुनौती खड़ी कर दी है कि वे खुद को महफूज कैसे रखें। 2011 में लीबिया में संघर्ष की शुरुआत हुई थी और उसके बाद से वहां के दो बड़े शहरों त्रिपोली और बेनगाजी में हिंसा रोजमर्रा की बात हो गई है।
कर्नल गद्दाफ़ी की सत्ता के पतन के बाद से लीबिया में सक्रिय तकरीबन दो हजार सशस्त्र गुटों पर लगाम लगाने के लिए वहां कोई प्रभावशाली सेना नहीं है। इन्हीं हालात में ट्विटर पर लोग कई तरह की सुरक्षा हिदायतें दे रहे हैं। ट्विटर पर ये सुरक्षा नसीहतें #lysurvivaltips के हैशटैग से मौजूद हैं।