दुबई में सरकारी अधिकारियों ने एक ब्रितानी नागरिक को उसके कथित 'आक्रामक बर्ताव' की वजह से गिरफ्तार कर लिया है।वजह ये थे कि ब्रितानी नागरिक जामिल अहमद मुकद्दम ने सड़क पर अपने ड्राइवर को उंगली दिखाई थी।
अगर मुकद्दम कसूरवार ठहराए जाते हैं तो उन्हें जेल की सजा हो सकती है।इसमें कोई शक नहीं है कि मुकद्दम इन हालात से बच सकते थे, अगर उन्हें दुबई के कायदे-कानून पता होते।दुबई में भद्दे या गैरवाजिब इशारे भी जेल जाने का सबब बन सकते हैं।संयुक्त अरब अमीरात में और खासकर दुबई में कुछ और भी ऐसी ही पाबंदियां हैं जिन पर अमल करना जरूरी है।