फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेरिस: सुपरमार्किट में दिखे बाघ की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रांस की राजधानी पेरिस में पुलिस और दमकल विभाग को उस बाघ की तलाश जो एक सुपरमार्किट की कार पार्किंग में देखा गया।
विज्ञापन


हेलिकॉप्टर में सवार खोजी दल जानवर को बेहोश करने वाली बंदूक लेकर पू्र्वी पेरिस के ग्रामीण इलाक़े मॉन्टेव्रां में इस बाघ की तलाश कर रहा है।

जब तक यह बाघ पकड़ नहीं लिया जाता, अधिकारियों ने आम लोगों से पैदल सफ़र न करने की हिदायत दी है। बच्चों से स्कूल के अंदर रहने के लिए कहा गया है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार इस बाघ को सबसे पहले सुपरमार्केट के मालिक की पत्नी ने देखा था।

जंतु विशेषज्ञ बाघ की गतिविधि का अध्ययन कर रहे हैं। विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस बाघ की उम्र क़रीब एक साल होगी।

अब तक यह नहीं पता चला है कि यह बाघ कहाँ से भागा है। हालांकि इलाक़े में स्थित यूरोडिज़नी थीम पार्क ने कहा है कि उसके पास कोई बाघ नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें