प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे पर दुनिया भर के मीडिया की नजर है। उनकी इस ऐतिहासिक यात्रा को विशेष कवरेज दी जा रही है। कुछ अखबारों की खबरों के अंश-
एक्सप्रेस ट्रिब्यून, पाकिस्तान
पाकिस्तान आधिकारिक रूप से किसी दूसरे देश के नेता के दौरे पर टिप्पणी नहीं कर सकता लेकिन वह मोदी की इजरायल यात्रा पर नजर बनाए हुए है। मोदी की यात्रा का इस क्षेत्र में सामरिक स्थिरता पर गंभीर असर पड़ सकता है।
चैनल 42, पाकिस्तान
भारत-इजरायल का पुराना गिरोह है। हमने देखा है कि कैसे पाकिस्तान को रोकने के लिए इजरायल ने भारत का सहयोग किया है। भारत आक्रामक कूटनीतिक चालें चल रहा है।
न्यूयॉर्क टाइम्स, अमेरिका
प्रधानमंत्री मोदी भी इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की तरह आपसी रिश्तों को फिलिस्तीन के परिप्रेक्ष्य में देखने की पुरानी परंपरा तोड़ने के लिए उत्सुक हैं। दोनों प्रतिकूल परिस्थितियों में कई साझा हितों के साथ एक-दूसरे के साथ आए हैं।