फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandrayaan-3: लैंडिंग के दो दिन बाद पाकिस्तान सरकार ने की तारीफ, कहा- इसरो वैज्ञानिक सराहना के पात्र

Sat, 26 Aug 2023 01:25 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

चांद पर सफल लैंडिंग के लिए पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भारत की तारीफ की। दो दिन बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि यह एक बड़ी वैज्ञानिक उपलब्धियां हैं। इसके लिए इसरो वैज्ञानिक सराहाना के पात्र हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग कर भारत ने इतिहास रच दिया है। इस वजह से पूरा विश्व भारत के कसीदे पढ़ रहा है। पाकिस्तानी पूर्व मंत्री फवाद चौधरी के बाद अब पाकिस्तान सरकार ने भी भारत की तारीफ की है। पाकिस्तानी सरकार ने कहा कि इसरो के वैज्ञानिक सराहना के पात्र हैं।

पाकिस्तानी सरकार- वैज्ञानिकों के लिए बड़ी उपलब्धि

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चांद पर सफल लैंडिंग के लिए पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भारत की तारीफ की। दो दिन बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि यह एक बड़ी वैज्ञानिक उपलब्धियां हैं। इसके लिए इसरो वैज्ञानिक सराहाना के पात्र हैं। लैंडिंग के बाद, पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने भी ट्वीट कर भारत को बधाई दी। उन्होंने कहा था कि चांद पर चंद्रयान-3 का उतरना इसरो के लिए बहुत बड़ा क्षण है। मैं इसरो चीफ एस सोमनाथ के साथ तमाम युवा वैज्ञानिकों को इस क्षण का जश्न मनाते हुए देख सकता हूं। केवल सपने देखने वाली युवा पीढ़ी ही दुनिया को बदल सकती है। महान उपलब्धि पर भारत के लोगों को बधाई। लैंडिंग से पहले उन्होंने कहा था कि सभी की निगाहें चंद्रयान-3 पर हैं। 

डॉन अखबार ने कही ये बात
पाकिस्तान के सबसे लोकप्रिय डॉन अखबार ने अपने वेवसाइट पर चंद्रयान-3 की कवरेज करते हुए लिखा था कि भारत विश्व का पहला देश बन गया है, जिसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास अंतरिक्ष यान उतारा। यह दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाले देश और उसके महत्वाकांक्षी, कम कीमत वाले अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए एक ऐतिहासिक जीत है। इसके अलावा, डॉन ने अपने अखबार के पहले पन्ने पर भी चंद्रयान मिशन को जगह दी। खबर में उसने हैडिंग लिखी थी कि चांद पर भारत की ऐतिहासिक लैंडिंग। वहीं, पाकिस्तान के जियो न्यूज ने भी अपने वेबसाइट पर लैंडिंग के बारे में एक स्टोरी प्रकाशित की थी। इसमें जियो न्यूज ने कहा था कि भारत का चंद्रयान -3 40 दिनों की यात्रा बाद आखिरकार चंद्रमा पर उतर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें