फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ब्लेड रनर' को नहीं मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के ओलंपियन और पैरालिंपिक सितारे ऑस्कर पिस्टोरियस ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या के आरोप को कड़े शब्दों में नकारा है।
विज्ञापन


उन पर आरोप लगा था कि उन्होंने प्रिटोरिया में अपनी गर्लफ़्रेंड और मॉडल रीवा स्टीनकैंप को गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पिस्टोरियस शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका की एक अदालत में पेश हुए।

सरकारी वकील ने उनपर हत्या का मुकदमा चलाने की बात कही जिसे सुनकर पिस्टोरियस रो पड़े। पिस्टोरियस के जमानत की अपील को भी मंगलवार तक के लिए टाल दिया गया है जिसका मतलब है कि वो कम से कम अगले कुछ दिनों तक पुलिस हिरासत में रहेंगे।
विज्ञापन


पिस्टोरियस पर गुरुवार को हत्या का आरोप लहगा था और वो रात उन्होंने पुलिस थाने में ही गुजारी। अदालत की सुनवाई के बाद पिस्टोरियस के परिवार ने एक वक्तव्य जारी कर के कहा कि हम इस कथित हत्या के आरोप को कड़े शब्दों में चुनौती देते हैं। इस वक्त हमारी संवेदना और हमारी दुआएं रीवा और उसके परिवारवालों के साथ है जिन्होंने ये दुखद घटना झेली है।

रो पड़े पिस्टोरियस
इससे पहेल अदालत में पिस्टोरियस जोर से रो पड़े। उनकी सुनवाई की रिपोर्टिंग करने दर्जनों संवाददाता अदालत में मौजूद थे।

अगर उन पर सोची-समझी हत्या का आरोप साबित होता है तो उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई जा सकती है।  संवाददाताओं का कहना है कि पिस्टोरियस की गिरफ्तारी से लोग हैरान हैं क्योंकि उन्हें नेशनल हीरो माना जाता है।
विज्ञापन


गुरुवार को जब गोली चली थी तो कहा जा रहा था कि शायद पिस्टोरियस ने गलती से अपनी गर्लफ्रेंड पर गोली चला दी क्योंकि उन्हें लगा कि चोर घुस आया है।

मामला
दक्षिण अफ्रीका में अपराध की दर बहुत ज्यादा है और बहुत से लोग अपने पास हथियार रखते हैं ताकि घर में घुसने वाले लोगों से अपना बचाव कर सकें।

'ब्लेड रनर' के नाम से मशहूर पिस्टोरियस ने कृत्रिम अंगो के साथ लंदन ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेकर इतिहास रचा था।

वे पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने कृत्रिम अंगों से दौड़ते हुए ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया। चार बार पैरा-ओलंपिक चैंपियन रहे 25 वर्षीय पिस्टोरियस जब बच्चे थे, तभी उनकी दोनों टांगें काटनी पड़ी थीं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें