मारे जा चुके कुख्यात आतंकी ओसामा बिन लादेन की बहन और सौतेली मां की हैम्पशायर स्थित प्राइवेट एयरपोर्ट पर एक बिजनेस जेट प्लेन क्रेश होने से मौत हो गई है। इस बिजनेस जेट हादसे में कौन लोग मारे गए हैं इस बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
पर ब्रिटेन में सऊदी अरब के एंबेसडर प्रिस मोहम्मद बिन नवाफ अल सऊद ने एंबेसी के ट्विटर अकाउंट से बिन लादेन परिवार को अपनी श्रदाजांलि दे दी है। ब्रिटेन में दो मस्जिदों की कस्टोडियन प्रिंस मोहम्मद बिन नवाफ बिन अब्दुल अजीज के पास है। ब्लैकबुश एयरपोर्ट पर हुए हादसे पर उन्होंने ओसामा बिन लादेन ओर उनके परिवार का ढांढस बंधाया।
द गार्जियन की खबर के मुताबिक सऊदी एंबेसी ने अपने ट्वीट में इस बात की जानकारी दी है कि इस मामले में ब्रिटिश अधिकारी जांच कर रहे हैं। उनसे अनुरोध किया गया है कि जल्द से जल्द मृतकों के शरीर को सौंप दिया जाए। इसके जल्द से जल्द मृतकों की सुपुर्द-ए-खाक की रस्म को पूरा किया जा सके। सऊदी मीडिया के मुताबिक इस हादसे में मारे गए आतंकी ओसामा बिन लादेन की बहन और सौतेली मां भी शामिल हैं।
गौरतलब है कि अमेरिका के नेवी सील कमांडो की टीम ने वर्ष 2011 में पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ओसामा बिन लादेन का खातमा कर डाला था। गार्जियन की खबर के मुताबिक अभी इस बात की पुष्टि करना संभव नहीं है कि इस हादसे में कौन मारा गया है। पर जिस बिजनेस जेट में यह हादसा हुआ है वो जेट बिन लादेन परिवार की फर्म के नाम पर रजिस्टर्ड है।