फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर फायरिंग में भारतीय की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत और नेपाल को जोड़ने वाले पुल पर प्रदर्शन कर रहे मधेसियों पर नेपाल पुलिस की फायरिंग में एक भारतीय की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


इस पुल पर पिछले 40 दिनों से मधेसी समुदाय के लोग नेपाल के नए संविधान के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। नेपाल में हुई पुलिस गोलीबारी में एक भारतीय की मौत पर पीएम नरेंद्र मोदी ने नेपाली प्रधानमंत्री से बातकर जांच कराए जाने का आग्रह किया है।

भारत ने सुरक्षा कारणों से नेपाल सीमा पर स्थित दो प्रमुख पारगमन नाके बंद कर दिए हैं। रक्सौल-बीरगंज में स्थित एक पारगमन नाके को पुलिस गोलीबारी में एक भारतीय के मारे जाने पर बंद किया गया है। नेपाल सरकार ने बीरगंज में हिंसा के बाद कर्फ्यू लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल नहीं पहुंच सकेंगी आवश्यक वस्‍तुएं

वहीं दूसरी ओर भारतीय सुरक्षाबलों ने जोगबनी-बिराटनगर पारगमन नाके को भी बंद कर दिया है। सशस्त्र सीमा बल की सातवीं बटालियन के स्थानीय कमांडर पीएन सिंह ने मीडिया से कहा कि सीमा चौकियां दो दिनों तक बंद रहेंगी।

एसएसबी सिर्फ पैदल यात्रियों को ही सीमा पार करने की इजाजत दे रहा है। नेपाल की नंबर प्लेट वाले कुछ वाहनों ने सोमवार को रुपैदिया सीमा शुल्क चौकी के रास्ते प्रवेश किया। कुछ ईंधन टैंकर और ट्रक इसमें शामिल थे।

नेपाल के अधिकारियों ने कहा कि प्रवेश नाकों को बंद करने के निर्णय के बारे में नेपाल प्रशासन को सूचित नहीं किया गया।

नेपाल में मधेसी राजनीतिक दलों द्वारा नेपाल के नए संविधान के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन के बाद से भारत-नेपाल सीमा पर तनाव बना हुआ है। इस कारण से भारत से नेपाल के लिए ईंधन और अन्य आवश्यक वस्तुओं का परिवहन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें