फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका के MOAB हमले से दहला ISIS, अफगानिस्तान में 90 आतंकियों की मौत

Sat, 15 Apr 2017 01:55 PM IST
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
यूएस हमले में अफगानिस्तान के 90 आईएस आतंकियों के मारे जाने की सूचना है। न्यूज एजेंसी एएफपी (AFP) ने अफगानी अधिकारियों के हवाले से बताया है कि मरनेवाले आतंकियों की संख्या 90 पर जा पहुंची है। शुक्रवार को 36 आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि अफगानिस्तान के रक्षा मंत्री ने की थी।
विज्ञापन
Number of #ISIS terrorists killed by US MOAB air strike jumps to 90 reports AFP quoting Afghan officials pic.twitter.com/04zojMAUQF — ANI (@ANI_news) April 15, 2017
  आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने शुक्रवार को उस खबर का खंडन किया है, जिसमें यह दावा किया गया था कि अफगानिस्तान में आतंकी ठिकानों पर अमेरिकी सेना द्वारा दुनिया का सबसे बड़े गैर परमाणु बम गिराए जाने से आईएस को जनहानि हुई है।
विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें-अफगानिस्तान में अमेरिकी बम से कोई नुकसान नहीं :IS

आईएस सुरक्षा एजेंसी के हवाले से अमाक न्यूज एजेंसी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर यह दावा किया है कि नांगरहार प्रांत में अमेरिकी हमले में जीबीयू-43/बी बम गिराये जाने से आईएस का बाल भी बांका नहीं हुआ है। साथ ही न ही उसके लड़ाके मारे गए है और न ही उसका लड़ाका घायल हुआ है।

जीबीयू-43/बी नाम के इस बम को अमेरिका में मदर ऑफ आल बम कहा जाता है। पाकिस्तान सीमा के निकट अफगानिस्तान में जहां बम गिराया गया है वहां सुरंग और गुफाओं में 500 से अधिक लड़ाकों के होने की जानकारी है, इसलिए मृतकों की तादाद अधिक भी हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें