फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NRI महिला की दर्दनाक आपबीती, बोली- मेरा बॉस रेप करने के लिए मेरे पीछे ऑस्ट्रेलिया तक पहुंचा

Thu, 10 Aug 2017 03:29 PM IST
amarujala.com-presented by: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
विज्ञापन
एक एनआरआई महिला ने अपने साथ होने वाले यौन शोषण की दर्दनाक आपबीती को बयां किया है। उसने अपने बॉस की हैवानियत का जिक्र करते हुए बताया कि वो उसके पीछे इस कदर पड़ा हुआ था कि उसके लिए ऑस्ट्रेलिया तक पहुंच गया। उसकी ये शर्मनाक करतूत यहीं नहीं थमी क्योंकि उसने उसका रेप तक करने की कोशिश की।
विज्ञापन


 मामले में 38 वर्षीय महिला ने बॉस के खिलाफ पीछा करने, छेड़खानी और जबरदस्ती रेप करने की कोशिश शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में महिला ने दावा किया है कि उसका बॉस न केवल भारत में रहने पर बल्कि अपने पति और दो बच्चों के साथ आस्ट्रेलिया जाने के बाद भी उसके साथ बलत्कार करने के लिए उसका पीछा कर रहा है।

घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धोखाधड़ी, बलत्कार करने की कोशिश और धमकाने का आपराधिक मामला दर्ज किया है। मेल टुडे की खबर के मुताबिक महिला ने आगे पुलिस से बातचीत में बताया कि वह हैदराबाद में जिस कंपनी में काम करती थी वहां आरोपी युवक उसका वरिष्ठ अधिकारी था, जिसकारण उसे आरोपी से अक्सर बातचीत करनी पड़ती थी। 
विज्ञापन


इसके अलावा काम के सिलसिले में मुझे अपने बॉस के साथ नियमित टेलीकॉन्फरेंस करनी पड़ती थी और वह अक्सर काम के लिए गुरुग्राम जाया करता था। कुछ दिनों बाद उसने मुझे भी अपने काम में शामिल करना कर दिया और मित्रता जताने का प्रयास करता रहा। साथ वह मेरे किए गए कामों की सार्वजनिक तौर पर प्रसंशा किया करता था। 

बताते चलें कि पिछले साल ऐक्शनएड यूके चैरिटी की ओर से किए गए एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आयी थी कि पांच कामकाजी महिला में से चार को लोगों से उत्पीड़न और घृणा का सामना करना पड़ता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें