कहावत है कि - ‘खाना अपनी पसंद का खाइए और कपड़े दूसरे की पसंद से पहनिए।’ यानी फैशन के लिए इंसान दूसरों पर निर्भर करता है, लेकिन वैज्ञानिकों ने अब एक ऐसा रोबोट तैयार कर लिया है जो बताएगा कि मौसम के हिसाब से किन कपड़ों में आप खूबसूरत दिखाई देंगे।
यह रोबोट फैशन से जुड़ी वेबसाइट चिक्टोपिया डॉट कॉम के लगभग डेढ़ लाख पोस्ट को आधार बना कर आपको स्मार्ट दिखने वाले कपड़ों की सलाह देता है।
चिक्टोपिया वेबसाइट का कोई भी यूजर नए पहनावे में अपनी तस्वीरें पोस्ट कर सकता है। ऐसी तस्वीरों में इस्तेमाल किए पहनावे के विवरण के अलावा यह रोबोट दूसरे यूजर्स के ‘लाइक्स’ और कमेंट्स को भी टिप्स देने का आधार बनाता है।