जापानी कंपनी रॉकेट इंक ने अपनी यहां ऐसे आकर्षक पुरुषों की नियुक्ति की है, जिनका काम महिलाओं के आंसू पोंछना है। यह लड़के हर समय रुमाल लेकर महिलाओं के आंसू पोंछने के लिए तैयार रहेंगे।
कंपनी की यह सेवा उसकी महिला कर्मचारियों के लिए है, जो कामकाजी और निजी जीवन के बीच सामंजस्य बैठाते हुए कई बार तनाव में आ जाती है। कंपनी ने अपनी आंतरिक रिपोर्ट में पाया था कि महिलाएं अत्यधिक तनाव में रोने लगती हैं और इसके लिए वह कंपनी के बाथरूम का इस्तेमाल करती हैं।
इससे काम प्रभावित हो रहा था। टेलीग्राफ की खबर के मुताबिक, कंपनी का मानना है कि स्मार्ट पुरुष जब महिलाओं को आंसू पोंछेंगे तो उन्हें बेहतर महसूस होगा।