फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिसाइलों की परेड कराएगा उत्तर कोरिया, दुनिया को दिखाएगा असली ताकत

Wed, 05 Sep 2018 08:47 PM IST
सियोल, एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर कोरिया अपने 70वें स्थापना की तैयारियों में जोरशोर से जुटा है। इस मौके को खास बनाने के लिए वह एक बड़े सैन्य परेड का आयोजन करेगा। खास बात यह है कि रविवार को होने वाली इस परेड में ऐसी मिसाइलों को शामिल किया जाएगा, जो अमेरिका तक मार करने में सक्षम हैं। माना जा रहा है कि उत्तर कोरिया इसके जरिए अपनी ताकत का प्रदर्शन करना चाहता है।

विज्ञापन


दूसरी ओर, उत्तर कोरिया के पड़ोसी देश दक्षिण कोरिया की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ने लगी हैं। उसको डर है कि उत्तर कोरिया के साथ अमेरिका की शांति की पहल कहीं पटरी से न उतर जाए। 

पिछले दिनों अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विदेश मंत्री माइक पोंपियो की उत्तर कोरिया की प्रस्तावित यात्रा को रद्द कर दी थी। उधर, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग अपने करीबी सहयोगी देश उत्तर कोरिया के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए देश के शीर्ष अधिकारी ली झांशु को भेंजेंगे। ली चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की सात सदस्यीय पोलित ब्यूरो की स्थायी समिति और सत्तारूढ़ परिषद के सदस्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें