फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमाणु निरस्त्रीकरण के मुद्दे पर 'साहसिक' कदम उठाएं ट्रंप : उत्तर कोरिया 

Sat, 18 Aug 2018 04:54 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप-किम जोंग (फाइल फोटो)
विज्ञापन

उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने डोनाल्ड ट्रंप के राजनीतिक विरोधियों पर परमाणु निरस्त्रीकरण मामले में ‘गतिरोध’ का आरोप लगाते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अपील की है कि वह इस पेंचिदा मामले में प्रगति के लिए ‘साहसिक’ कदम उठाएं। 

विज्ञापन


ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने सिंगापुर में इस साल ऐतिहासिक बैठक की थी। किम और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस साल जून में सिंगापुर में ऐतिहासिक बैठक की थी। लेकिन तब से संबंधों के आगे बढ़ने की दिशा में ज्यादा प्रगति नहीं हुई है। 

इसी बीच उत्तर कोरिया ने अमेरिका पर पूर्ण परमाणु नि:शस्त्रीकरण के लिए ‘गैंगेस्टर की तरह मांग’ करने का आरोप भी लगाया था। उत्तर कोरिया के अखबार रोदोंग सिनमुन ने अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच संबंधों में सुधार के लिए ट्रंप की प्रशंसा की। 
विज्ञापन


वहीं अखबार ने कहा कि अमेरिका में डेमोक्रेट यहां तक कि रिपब्लिकन भी ट्रंप के प्रयास में बाधा डाल रहे हैं और अमेरिकी मीडिया भी ट्रंप की नीतियों को लेकर निंदा की मुद्रा में ही रहता है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें