उत्तर कोरियाई तानाशाह के आक्रामक रवैया किसी से छिपी नहीं है। किम जोंग उन पर कब पागलपन सवार हो जाए और वह विनाशकारी कदम उठा ले इसे लेकर दुनिया के सभी देश चिंतित हैं। इसी बीच किम जोंग का एक और चेहरा सामने आया है। मीडिया खबरों के मुताबिक, वह सिर्फ युद्ध के लिए आमादा नहीं है, बल्कि सेक्स का भी प्यासा है।
उत्तर कोरिया से भागकर दक्षिण कोरिया आईं 26 ही येओं लिम (काल्पनिक नाम) ने यह खुलासा किया है।
उन्होंने बताया कि उनके सामने कैसे विमान भेदी बंदूकों से 11 संगीतकारों के ‘टुकड़े को उड़ा दिया गया’ और उनकी सहपाठी को किम जोंग का यौन गुलाम बनाया गया।
इस खुलासे के बाद से ही के जान को खतरा है। इसके लिए उन्हें फांसी पर लटकाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि संगीतकारों को पोर्न बनाने के आरोप में मौत के घाट उतार दिया गया।
ही के पिता वुई येओं लिम उत्तर कोरियाई शासन के आंतरिक सदस्य और सेना में कर्नल थे। 2015 में वुई की मौत के बाद ही और परिवार के सदस्यों ने देश छोड़ने का फैसला किया।
मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, ही ने बताया कि पोर्न मूवी बनाने के आरोप में 11 संगीतकारों को फुटबॉल स्टेडियम में सरेआम गोली मार दी गई। संगीतकारों को बाहर लाकर लटका दिया गया। उनका गला दबा था ।
इसलिए वे न तो शोर मचा सकतेे और न ही दया की भीख मांग सकते थे। उन्होंने बताया कि यह बहुत ही भयानक घटना थी, जो तीन दिन मुझे परेशान करती रही।