फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर कोरिया ने सहयोगी चीन को चेताया, कहा- गंभीर परिणाम भुगतने पड़ जाएंगे

Fri, 05 May 2017 04:19 AM IST
एजेंसी/ सियोल
विज्ञापन
उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग उन - फोटो : Getty Images, File Photo
विज्ञापन
उत्तर कोरिया ने अपने मुख्य सहयोगी और कूटनीतिक समर्थक चीन की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि चीन को उसकी रक्षा के लिए आभारी होना चाहिए। उत्तर कोरिया की सरकारी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने चीन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर चीन ने उसके संयम की परीक्षा ली तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। 
विज्ञापन


चीन और उत्तर कोरिया के संबंध कोरियाई युद्ध के समय बने और चीन अपने निरंकुश पड़ोसी देश को सहायता एवं व्यापार का मुख्य प्रदाता है। लेकिन हाल के वर्षों में उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रमों को लेकर चीन का क्षेत्रीय संघर्ष का डर बढ़ गया है। चीन आए दिन अमेरिका और उत्तर कोरिया से तनाव बढ़ाने से बचने का आह्वान करता रहता है और फरवरी में उसने उत्तर कोरिया से कोयले के आयात के पूरे साल के लिए रद्द कर दिया था, जो उत्तर कोरिया के लिए विदेशी मुद्रा अर्जित करने का अहम स्रोत है। 

चीन की सरकारी मीडिया ने नया परमाणु परीक्षण करने की स्थिति में उत्तर कोरिया पर और कड़े प्रतिबंध लगाने की मांग की थी और उत्तर कोरिया से अनुरोध किया था कि वह इस समय गलतियां करने से बचे। केसीएनए ने चीन के इस लापरवाह टिप्पणी की निंदा की और कहा कि कोई भी चीज उत्तर कोरिया के संकल्प को नहीं हिला सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें