उत्तरी कोरिया ने अमेरिका को खबरदार किया है कि अगर परमाणु तनाव गहराता है तो इसकी अमेरिका को 'भारी कीमत' चुकानी पड़ेगी। उत्तर कोरिया ने यह प्रतिक्रिया अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी के उस बयान पर दी है जिसमें उन्हेंने कहा था कि उत्तर कोरिया को अपना परमाणु कार्यक्रम बंद कर देना चाहिए।
लाओस की मेजबानी में आयोजित क्षेत्रीय सुरत्रा सम्मेलन में केरी ने कहा था कि उत्तर कोरिया का मामला बड़ा ही उत्तेजक और चिंतनीय है।
उन्हेंने उत्तर कोरिया से आग्रह किया कि उसे भी ईरान का अनुसरण करना चाहिए। जिसने प्रतिबंधों को हटवाने के लिए अपना परमाणु कार्यक्रम बंद कर दिया।
उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री री योंग हो ने उसी सम्मेलन में कहा कि उत्तर कोरिया किसी भी तरह के प्रतिबंधों के लिए तैयार है।