फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर कोरिया पर नए प्रतिबंधों की तैयारी

Sat, 10 Sep 2016 01:16 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
- फोटो : kcna
विज्ञापन
ताजा परमाणु परीक्षण के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में उत्तर कोरिया पर नए प्रतिबंध लगाने को लेकर सहमति बन गई है। कहा जा रहा है कि ये उत्तर कोरिया का पांचवा और कथित तौर पर अब तक का 'सबसे शक्तिशाली परीक्षण' है।
विज्ञापन


नए प्रतिबंध लगाने का फैसला 15-सदस्यों की एक आपात बैठक के दौरान लिया गया। इससे पहले दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति पाक गुन-हे ने इसे 'आत्म-विनाश' वाला कदम बताया और कहा कि इससे नेता किम जोंग-उन की सनक जाहिर होती है।चीन ने कहा है कि वह इस परीक्षण का 'घोर विरोध' करता है, और जापान ने भी अपना 'कड़ा प्रतिरोध' दर्ज किया है। उत्तर कोरिया ने हाल के वर्षों में अपना परमाणु हथियार कार्यक्रम काफी मजबूत कर लिया है।


अमरीका ने भी उत्तर कोरिया के इस कदम पर 'गंभीर परिणामों' की चेतावनी दी। कुछ जानकारों का मानना है कि अब उत्तर कोरिया के इस कदम के बाद अमरीका सैनिक कार्रवाई के विकल्प पर विचार कर सकता है। संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों के बावजूद उसने इस साल दो परमाणु परीक्षण किए। जानकारों के अनुसार किम जोंग-उन के तेवर भी आक्रामक होते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें