फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर कोरिया ने साइबर हमले के आरोपों को किया खारिज, बताया हास्यास्पद

Sat, 20 May 2017 10:30 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
किम इन रयांग
विज्ञापन
उत्तर कोरिया के उपराजदूत ने उत्तर कोरिया को रैनसेमवेयर हमले का जिम्मेदार बताने वाले आरोपों को हास्यास्पद बताया। बता दें पिछले हफ्ते से दुनिया भर के देशों पर साइबर हमला जारी है।
विज्ञापन


भारत भी इससे अछूता नहीं है। इस हमले से करीब तीन लाख कंप्यूटर प्रभावित हुए थे। 

उत्तर कोरिया के संयुक्त राष्ट्र के उप राजदूत किम इन रयांग ने कहा साइबर हमले को उत्तर कोरिया से जोड़ना काफी हास्यास्पद है। ये बातें उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहीं, जब उनसे पूछा गया कि क्या साइबर हमले में प्योंगयांग का हाथ था? उन्होंने आगे कहा जब भी कुछ होता है तो अमेरिका और अन्या दुश्मन सेनाएं उत्तर कोरिया से जोड़ देती हैं। 

गौरतलब है कि सिमेंटेक और कस्पेरस्काई लैब ने सोमवार को कहा था कि लाजरस समूह द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले कार्यक्रमों में वानाक्राई सॉफ्टवेयर के पहले संस्करण में कुछ कोड दिखाई दिए थे,  कई कंपनियों के शोधकर्ताओं ने जिसकी पहचान उत्तरी कोरिया के हैकिंग ऑपरेशन के रूप में की है।
विज्ञापन


आपको बता दें साईबर वर्ल्ड में तहलका मचाने वाले रैंसमवेयर ने भारत में भी अपनी मौजदूगी दर्ज करा दी है। एक तरफ अभी तक पूरी दुनिया इस साईबर अटैक से निपटने की ही रणनीति बना रही है, तो दूसरी तरफ रैंसमवेयर तेजी से अपने पैर पसार रहा है। रैंसमवेयर से अब भारत भी अछूता नहीं रहा। केरल की एक पंचायत के 4 कंप्यूटरों पर रैंसमवेयर का अटैक हुआ है। हालांकि भारत सरकार का दावा है कि रैंसमवेयर के अटैक का भारत पर कोई खास असर नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें