फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर कोरिया ने पूर्वी तट से 'मिसाइल हटाए'

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के एक अधिकारी ने बताया है कि उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से दो मुसुदन मिसाइलों को हटा लिया है।
विज्ञापन


पिछले महीने उत्तर कोरिया ने इन मिसाइलों को पूर्वी तट पर तैनात किया था और कथित तौर पर इसे लाँच करने की भी तैयारी कर ली थी।

उत्तर कोरिया की ओर से मिसाइलों को तैनात करने से अमेरिका और दक्षिण कोरिया के ठिकानों पर परमाणु हमले का ख़तरा पैदा हो गया था।

उत्तर कोरिया की इस कार्रवाई से इलाक़े में काफ़ी तनाव पैदा हो गया था।

शांति और स्थिरता की कोशिश

एक अनाम अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएफ़पी को बताया, "ये मिसाइल किसी भी क्षण छोड़े जाने के लिए तैयार थे। लेकिन अब उत्तर कोरिया ने इन्हें हटा लिया है।"

इस बीच पेंटागन के प्रवक्ता जॉर्ज लिटिल ने मिसाइलों पर सीधे तौर पर टिप्पणी करने से तो इनकार कर दिया, लेकिन इतना ज़रूर कहा कि हाल में उकसावे वाले कार्रवाई पर रोक दिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "हमारा ये मानना है कि इससे कोरियाई प्रायद्वीप में शांति और स्थिरता लाने की कोशिशों को फायदा मिलेगा।"

इस साल फरवरी में उत्तर कोरिया के तीसरे परमाणु परीक्षण के बाद इलाक़े में तनाव पैदा हो गया था। उत्तर कोरिया संयुक्त राष्ट्र की ओर से लगाए गए ताज़ा प्रतिबंधों से नाराज़ था। साथ ही अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैनिक अभ्यास भी उसे नागवार गुज़रा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें