फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव के बीच उत्तर कोरिया हुआ अमेरिका से बातचीत के लिए तैयार

Mon, 26 Feb 2018 03:24 PM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
kim jong un
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया ने कहा है कि उत्तर कोरिया अमेरीका के साथ बातचीत के लिए तैयार है। 

विज्ञापन


प्योंगचांग में शीतकालीन ओलंपिक के समापन समारोह से पहले उत्तर कोरियाई जनरल किम योंग चोल और दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जेइ-इन की मुलाकात के बाद यह घोषणा हुई है। 

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की बेटी इवांका भी समापन समारोह में शामिल हो रही हैं, लेकिन अमरीकी अधिकारियों ने उनकी उत्तर कोरियाई प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात की बात को खारिज किया है। 
विज्ञापन


अमरीका ने कहा है कि शीतकालीन ओलंपिक के उद्घाटन समारोह के दौरान उप-राष्ट्रपति माइक पेंस के साथ बैठक में उत्तर कोरियाई अधिकारी बातचीत से पीछे हट गए थे। 

मून के कार्यालय ने कहा कि उत्तर कोरिया अमरीका के साथ बातचीत का 'बहुत अधिक इच्छुक' है। 

राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक उत्तर कोरिया दक्षिण कोरिया के साथ बातचीत और अमरीका के साथ रिश्ते सुधारने के लिए सहमत हो गया है। 

हांलाकि उत्तर कोरिया ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन पूर्व में उत्तर कोरियाई अधिकारी कहते रहे हैं कि वो अमरीका के साथ बिना शर्त बातचीत के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन


शुक्रवार को अमरीका ने उत्तर कोरिया के खिलाफ नए प्रतिबंध लागू किए थे। 

दक्षिण कोरिया की ओर से यह बयान तब आया है जब हाल ही में उत्तर कोरिया ने नई प्रतिबंधों को 'युद्ध के लिए उकसाने वाले काम' बताया था। 

उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने शीतकालीन ओलंपिक के दौरान दोनों देशों द्वारा साथ आने की प्रशंसा की है लेकिन उन्होंने कहा है कि जैसे ही खेल समाप्त होने का समय करीब आ रहा है तब अमरीका 'बड़े पैमाने पर नए प्रतिबंध लगाकर कोरियाई प्रायद्वीप में युद्ध के खतरे को पैदा कर रहा है।' 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें