फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका पर भड़का उत्तर कोरिया, बोला- ट्रंप का एशिया दौरा 'जंग की आग भड़काने वाला'

Sun, 12 Nov 2017 05:28 AM IST
एजेंसी/ हनोई
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने एशिया दौरे में उत्तर कोरिया की घेराबंदी कर रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को प्योंगयांग ने ‘जंग की आग भड़काने वाला’ बताया है। उत्तर कोरिया का कहना है कि इससे उनके पूर्ण परमाणु प्रतिरोधक क्षमता हासिल करने के प्रयासों में तेजी आएगी। ट्रंप ने कहा है कि इस क्षेत्र के देशों को ‘खतरा बन चुके’ उत्तर कोरिया के खिलाफ संयुक्त मोर्चा बनाना चाहिए।
विज्ञापन

 
प्योंगयांग ने हाल के महीनों में परमाणु बम और मिसाइलों का परीक्षण कर दुनिया में खलबली मचा रखी है। ट्रंप ने शुक्रवार को वियतनाम के डेनांग में दुनिया भर के नेताओं चेताया था कि एशिया पैसिफिक क्षेत्र के देशों को ‘एक तानाशाह की सिरफिरी कल्पनाओं का बंधक’ नहीं बनना चाहिए। 

अमेरिकी राष्ट्रपति के इस दौर पर पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया देते हुए प्योंगयांग ने ट्रंप की यात्रा को जंग की आग भड़काने वाला बताया। ट्रंप अपनी यात्रा में अब तक जापान, दक्षिण कोरिया, चीन और वियतनाम जा चुके हैं। वह अपनी यात्रा के अगले पड़ाव हनोई पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें- ट्रंप ने नॉर्थ कोरिया को चेताया, कहा- डू नॉट अंडरएस्टीमेट यूएस, डू नॉट ट्राई US    

इससे पहले, बुधवार को दक्षिण कोरिया की संसद में अपने भाषण में ट्रंप ने प्योंगयांग को चेताया था कि वह अमेरिका को कमतर न आंके। हालांकि ट्रंप ने यह भी कहा था कि अगर उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन अपनी एटमी हसरतें छोड़ देते हैं तो वह उन्हें अच्छे भविष्य की पेशकश करते हैं।

केसीएनए न्यूज एजेंसी ने प्योंगयांग के विदेश मंत्रालय के हवाले से कहा, ‘ट्रंप की चेतावनी न हमें डरा नहीं सकती, न ही आगे बढ़ने से रोक सकती है। अमेरिका की यह धमकी हमें पूरी तरह परमाणु क्षमता से लैस ताकत बनने का लक्ष्य हासिल करने के प्रयास तेज करने में मदद करेगी।’ उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने इस दावे को भी खारिज कर दिया कि ट्रंप ‘बिजनेस के लिए’ एशिया का दौरा कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें