नॉर्थ कोरिया ने 15 साल की सजा काट रहे अमेरिकी स्टूडेंट को सजा से मुक्त कर दिया है। कोरिया ने अमेरिकी स्टूडेंट को सजा से मुक्त इसलिए किया है क्योंकि जेल की सजा काटने के दौरान वह कोमा में चल रहा है।
मामले में अमेरिकी स्टूडेंट के पैरेंट्स ने बताया है कि नॉर्थ कोरिया में 15 साल की सजा काटने के दौरान उनका बेटा कोमा में रहा है, तो उसे रिहा कर दिया गया, जिसके बाद वह मंगलवार को अमेरिका लौट आया। मेरिकी स्टूडेंट को नॉर्थ कोरिया ने एक प्रचार बैनर चोरी करने की कोशिश के मामले में 15 साल की कड़ी सजा सुनाई थी। वार्मबीयर (22) यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जीनिया से अंडरग्रेजुएट की पढ़ाई कर रहा था।
रिहा हुआ अमेरिकी स्टूडेंट वार्मबीयर को ओहियो से आने वाले हवाई जहाज से 10:20 बजे के करीब सिनसिनाटी लाया गया है। स्टूडेंट को ले जाने के लिए हवाई अड्डे के हैंगर के पास दो एम्बुलेंस पार्क किए गए थे। राज्य प्रवक्ता हिथर नॉर्ट ने संवाददाताओं को बताया कि पूर्व एनबीए स्टार डेनिस रोडमैन को स्टूडेंट वार्मबीयर की रिहाई के लिए कुछ करना नहीं था। हालांकि रोडमैन ने प्योंगयांग में आने से पहले संवाददाताओं से कहा था कि नॉर्थ कोरिया द्वारा हिरासत में लिए गए अमेरिकी स्टूडेंट की रिहाई अभी मेरा उद्देश्य नहीं है।
प्रवक्ता सारा हकबी सैंडर्स ने कहा कि वार्मबीयर की रिहाई अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के लिए बड़ी प्राथमिकता थी, इसलिए उन्होंने सचिव रॉक्स टिल्लरसन के साथ इस मुद्दे पर गंभीरता से बात की थी।