फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप-किम मुलाकात से पहले उ. कोरिया का बड़ा कदम, न्यूक्लियर टेस्ट साइट को किया ध्वस्त

Thu, 24 May 2018 09:06 PM IST
एजेंसी, पंगी-री
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तर कोरिया ने अपने राष्ट्रपति किम जोंग उन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बैठक से पहले वादे के मुताबिक अपना परमाणु परीक्षण ठिकाना बृहस्पतिवार को ध्वस्त कर दिया। विदेशी पत्रकारों की मौजूदगी में कई घंटे तक लगातार धमाकों के साथ परीक्षण स्थल को नष्ट किया गया। परीक्षण स्थल देश के उत्तरपूर्वी हिस्से में बिखरी हुई आबादी और पहाड़ों के बीच काफी नीचे सुरंग में था। 

विज्ञापन


उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग उन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ प्रस्तावित बैठक से काफी पहले परीक्षण स्थल को नष्ट करने की घोषणा की थी। दोनों नेताओं की अगले महीने अहम बैठक होने वाली है। बैठक से पहले पंगी-री परमाणु परीक्षण को नष्ट करने की किम की घोषणा को सकारात्मक रूप में लिया गया था और उसका काफी स्वागत हुआ था। 

सूत्रों के मुताबिक कुछ विदेशी मीडिया, खासकर टेलीविजन चैनलों, को बुलाने का उत्तर कोरिया का मकसद परीक्षण स्थल को नष्ट करने की तस्वीर दुनिया को दिखाना था। हालांकि उसने इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय परमाणु हथियार निरीक्षकों को नहीं बुलाया था।
विज्ञापन


पत्रकारों के मुताबिक उत्तरी सुरंग में पहला धमाका स्थानीय समय के अनुसार सुबह 11 बजे किया गया। यह वही सुरंग थी, जिसमें 2009 से पिछले साल तक पांच परमाणु परीक्षण किए गए थे। उस ठिकाने को नष्ट करने के लिए दूसरा धमाका 2:20 और तीसरी धमाका शाम 4 बजे किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें