कोरियाई प्रायद्वीप पर उपजे तनाव के बीच उत्तर कोरिया की ओर से आया ढाई मिनट का एक वीडियो चिंता पैदा करने वाला है। यह वीडियो अमेरिका और उसके सहयोगी देशों को गुस्से में भरने के लिए काफी है। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के तल्ख तेवरों को दिखाते इस वीडियो में अमेरिका की अत्याधुनिक मिसाइलों और युद्ध पोत को ग्राफिक्स के जरिये तबाह होते दिखाया गया है।
वीडियो में संगीत और ऑडियो का भी इस्तेमाल हुआ है। उत्तर कोरिया की मिसाइलें व्हाइट हाउस पर कहर बरपा रही हैं। वीडियो में उत्तर कोरिया द्वारा हाल में किए गए युद्धाभ्यासों का भी जिक्र किया गया है।
वीडियो की शुुरुआत अमेरिकी सेना से होती है और देखते ही देखते उत्तर कोरिया वॉशिंगटन पर परमाणु हमला कर देता है। वीडियो में बताया गया है कि अमेरिकी युद्धपोत को उत्तर कोरिया की मिसाइलें नेस्तनाबूत कर देंगी।
ये भी पढ़ें: नॉर्थ कोरिया को केवल खाद्य पदार्थ और दवाईयों की सप्लाई करेगा भारत