फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरीन रासायनिक गैस से हमला कर सकता है उत्तर कोरिया

Fri, 14 Apr 2017 04:32 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
विज्ञापन
विज्ञापन
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने बृृहस्पतिवार को आशंका जताई कि उत्तर कोरिया के पास सरीन रासायनिक गैस युक्त हमले करने की क्षमता हो सकती है। दरअसल उत्तर कोरिया के मिसाइल और परमाणु प्रोग्राम को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


सरीन रासायनिक गैस का प्रयोग 1995 में जापान के घरेलू हमले में किया गया था। 1995 में ओम सुप्रीम सत्य पंथ ने टोक्यो की सड़कों पर इसे छोड़ दिया था जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई थी जबकि छह हजार अन्य बीमार हो गए थे।

रासायनिक गैस की बात करते हुए अबे ने एक संसदीय कूटनीति और रक्षा समिति को बताया कि ऐसी आशंका है कि उत्तर कोरिया के पास पहले से ही सरीन युक्त मिसाइल से बमबारी करने की क्षमता हो। अबे का यह बयान जापान की मुख्य मीडिया के माध्यम से सामने आया। हालांकि इसमें यह नहीं बताया कि उन्हें यह जानकारी कहां से प्राप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें