स्पेन के बार्सिलोना में गुरुवार को हुए आतंकी हमले में 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 100 से ज्यादा लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बताया कि वो स्पेन स्थित भारतीय दूतावास के साथ लगातार संपर्क में हैं और अभी तक किसी भी भारतीय के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। इसके साथ ही स्पेन में स्थित भारतीय दूतावास ने एक आपातकालीन नंबर जारी किया है, जिसपर कोई भी भारतीय आपात स्थिति में संपर्क कर सकता है।
भारतीय दूतावास के साथ लगातार संपर्क में हैं सुषमा स्वराज
गुरुवार को बार्सिलोना में हुए आंतकी हमले पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट करते हुए कहा, 'मैं स्पेन में स्थित भारतीय दूतावास के साथ लगातार संपर्क में हूं। अब तक, किसी भी भारतीय के हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं है।'
I am in constant touch with Indian Embassy in Spain @IndiainSpain. As of now, there is no report of an Indian casualty.
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) 17 August 2017
भारतीय दूतावास ने जारी किया आपातकालीन नंबर
इसके साथ ही सुषमा स्वराज ने बार्सिलोना हमले को लेकर भारतीय दूतावास के द्वारा जारी आपातकालीन नंबर को रिट्वीट भी किया। ट्वीट में लिखा है कि स्पेन में रहने वाले भारतीय नागरिक आपात स्थिति में +34-608769335 फोन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
In case of emergency #Barcelona, please contact +34-608769335.
— India in Spain (@IndiainSpain) 17 August 2017
पुलिस के मुताबिक बार्सिलोना हमले में शामिल 5 संदिग्धों को मार गिराया गया है। पुलिस ने बताया कि ये संदिग्ध अपने साथ बम बेल्ट लेकर चल रहे थे।
Police say 5 suspects killed in Spanish resort town were carrying bomb belts and had run over civilians with car: AP
— ANI (@ANI) 18 August 2017
स्पेन के बार्सिलोना में हुए आतंकी हमले में 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 100 से ज्यादा लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। बता दें कि आतंकियों ने गुरुवार को बार्सिलोना की सबसे व्यस्त सड़क पर राहगीरों और सैलानियों को अपना निशाना बनाया और भीड़ भाड़ वाले सिटी सेंटर में वैन घुसाकर लोगों को कुचल डाला।
#UPDATE Barcelona terror attack: local media says up to 13 dead, reports AP
— ANI (@ANI) 17 August 2017
आतंकी संगठन आईएसआईएस ने इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है। चश्मदीदों के मुताबिक हमले के बाद वहां की स्थिति काफी भयावह थी। सड़कों पर सिर्फ लाशें ही लाशें बिखरी हुई थीं और वहां मौजूद लोग डर से चीख रहे थे।
ISIS claims responsibility for van attack in Barcelona through its Amaq news agency (Reuters)
— ANI (@ANI) 17 August 2017
24 घंटे के भीतर स्पेन में हुए दूसरे आतंकी हमले में 6 नागरिक और 1 पुलिसकर्मी समेत कुल 7 लोगों के घायल होने की खबर है।
Six civilians, one police injured in second Spain attack: Catalan govt (Source: AFP)
— ANI (@ANI) 18 August 2017