ब्राज़ील के इवेंजेलिकल ईसाइयों के एक समूह ने एक सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट शुरू की है, जिस पर गाली-गलौज या अश्लील सामग्री डालने पर पाबंदी है।
'फेसग्लोरिया' नाम की इस वेबसाइट को पिछले महीने लॉन्च किया गया है। इस वेबसाइट को बनाने वालों का दावा है कि इस वेबसाइट ने अब तक एक लाख से ज़्यादा लोगों को आकर्षित किया है।
इस वेबसाइट पर 600 शब्दों को प्रतिबंधित किया गया है। पोस्ट को पसंद करने के लिए 'आमेन' का बटन रखा गया है। इसी तरह 2013 में शुरू हुई इस्लामी सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट 'उम्मालैंड' के तीन लाख उनतीस हज़ार सदस्य हैं।
ब्राज़ील की 'फेसग्लोरिया' अभी सिर्फ पुर्तगाली भाषा में उपलब्ध है लेकिन दूसरी भाषाओं में वेबसाइट और मोबाइल ऐप लाने की भी योजना बनाई जा रही है। दुनिया में रोमन कैथलिक ईसाइयों की संख्या ब्राज़ील में सबसे ज़्यादा है।