पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में बंदूकधारियों ने एक होटल पर हमला कर कम से कम नौ विदेशी पर्यटकों को मार दिया है।
पुलिस ने होटल पर हुए इस हमले की जानकारी दी है। शुरुआती ख़बरों के मुताबिक इस घटना में मारे गए लोगों में पांच यूक्रेन के नागरिक, एक रूस और तीन चीन के नागरिक थे।
ऐसा माना जाना रहा है कि एक पाकिस्तानी महिला भी मारी गईं।
यह हमला गिलगिट-बल्तिस्तान के दियामेर ज़िले में नंगा पर्वत के बेस कैंप के नज़दीक हुआ। अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी भी चरमपंथी संगठन ने नहीं ली है।