नाईजीरिया में आतंकी संगठन बोको हरम का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। लेकिन, कथित तौर पर 20 हजार से ज्यादा लोगों की जान लेने वाले बोको हराम ने शनिवार को अपने चंगुल से करीब 82 मजबूर लड़कियों को रिहा किया। बताया जा रहा है कि उसने एक शर्त पर बोको हरम ने नॉर्थ नाईजीरिया के चिबोक से इन लड़कियों को अगवा किया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये शर्त अपने साथियों को सरकार की कैद से निकाले जाने की है। इस मामले में स्वीटजरलैंड की मदद के लिए नाइजीरिया ने शुक्रिया अदा किया है। इस शर्त की जानकारी एक अधिकारी ने अपना नाम छुपाए रखने के बाद दी है। 8 साल से चल रहे विवाद में बोको हरम ने अगवा करने की सबसे बड़ी वारदात को अंजाम दिया था।
उसने करीब नॉर्थ नाइजीरिया से करीब 220 लड़कियों को अगवा किया था। बोको हरम ने स्कूल पर हमला करके इन लड़कियों को अपनी गिरफ्त में लिया था। हालांकि पिछले साल अक्तूबर में 20 लड़कियों को छोड़ा गया और कुछ बच निकलने में कामयाब रही, लेकिन 195 लड़कियों को अभी भी उसके खौफनाक साए में कैद बताया जा रहा है। यहां पर आत्मदाह और बंदूकों से हमलों की वारदाते बढ़ती जा रही हैं।