फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइजीरिया में आतंकी संगठन बोको हराम ने की 31 मछुआरों की हत्या

Tue, 08 Aug 2017 11:29 AM IST
एजेंसी, भाषा
विज्ञापन
Symbolic Picture
विज्ञापन
उत्तरपूर्वी नाइजीरिया में चाड झील के द्वीपों पर आतंकी संगठन बोको हराम ने दो अलग-अलग हमलों में लगभग 31 मछुआरों को मार दिया। ये आतंकी शनिवार को डुगरी और डबार वनजान में घुसे और मछुआरों की हत्या कर दी। एएफपी के मुताबिक,आतंकियों ने डुगरी में 14 और डबार में 17 लोगों की हत्या की।
विज्ञापन


स्थानीय मछुआरे इनुवा ने बताया कि हमले में पहले 12 मछुआरों की मौत हुई थी,बाद में घायल हुए 2 मछुआरों की भी मौत हो गई। इनुवा के मुताबिक हमलावार दो समूहों में आये थे। एक समूह ने डुगरी में और दूसरे ने डबार वनजाम में हमला किया। हालांकि सेना और नाइजीरियन अधिकारियों ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है।

नाइजीरिया की सेना ने अपने क्षेत्र में मछली पकड़ने पर पाबंदी लगाई थी, एक हफ्ते पहले उन्होंने ये पाबंदी हटा दी। जिसके बाद आतंकियों ने हमला किया। बोको हराम पर यह आरोप भी लगा था कि वह मछली पकड़कर हथियारों के लिए फंड जमा कर रहा है। मछुआरों पर 2014 में भी हमला हुआ था जिसमें 48 लोगों की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें