फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीस हमला: सोशल मीडिया के जरिए कुछ ही घंटे में मिला मां से बिछड़ गया मासूम

Sat, 16 Jul 2016 04:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
तीवा बर्नर - फोटो : twitter
विज्ञापन
फ्रांस के नीस शहर में गुरुवार को नेशनल डे सेलिब्रेशन के दौरान हुए आत्मघाती हमले के बाद एक महिला ने सोशल मीडिया की मदद से अपने खोए हुए आठ महीने के ख बच्चे को ढूंढ निकाला। तीवा बर्नर नाम की इस महिला ने अपने फेसबुक और ट्विटर अकाउंट से अपने आठ महिने के बच्चे की एक तस्वीर जारी कर लोगों से उसे ढूंढने की अपील की थी।
विज्ञापन


मिस बर्नर का कहना है कि जब वह अपने बच्चे के साथ आतिशबाजी देख रही थी। तभी यह आत्मघाती हमला हुआ और इस हमले के दौरान ही वह अपने बच्चे से बिछड़ गयी। बता दें कि इस हमले में अब तक दस बच्चे मारे गए और 54 बच्चे घायल हुए हैं। 

तीवा ने बताया कि उनके परिवार के एक सदस्य ने उन्हें यह बताया  की उनका बच्चा जिंदा है। वह एक औरत को मिला था जिसे वह अपने साथ ले गई। इसके बाद से ही तीवा ने सोशल मीडिया पर अपने बच्चे को ढूंढने  के लिए अभियान चलाया।
विज्ञापन


जैसे ही उन्होंने अपने बच्चे की फोटो उसे ढूंढने के लिए लोगो से की गई अपनी अपील सोशल मीडिया पर साझा की उसके कुछ देर बाद ही उन्हें अपने बच्चे के बारे में जानकारी प्राप्त हो गई। 

बर्नर ने  कहा कि एक महिला ने उन्हों मेसेज कर बताय की उनका बच्चा उसके पास सुरक्षित है। महिला ने सोशल मीडिया के माध्यम से मिस बर्नर से बात की और उसके कुछ देर बाद वह उनके बच्चे को लेकर घर पहुंच गई। इसके बाद मिस बर्नर ने अपने बच्चे के मिलने की खुशी सोशल मीडिया साझा कर सोशल मीडिया को धन्यवाद दिया।     
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें