फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड में नए साल का आगाज, शानदार आतिशबाजी के साथ 2017 का स्वागत

Sat, 31 Dec 2016 05:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूजीलैंड में नए साल का आगाज हो गया है। सबसे पहले नया साल न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में आता है। ऑकलैंड के गगनचुंबी स्काई टॉवर पर शानदार आतिशबाजी का नजारा पेश कर नए साल का जश्न मनाया गया। इस मौके पर न्यूजीलैंडवासियों में खूब हर्षोल्लास देखने को मिला। लोग एक-दूसरे से गले मिलकर और बधाई संदेश देकर नए साल का जश्न जोर-शोर से मना रहे हैं।
विज्ञापन


बच्चे-बड़े और बूढ़े सभी नए साल के जश्न में सराबोर हैं। ऑकलैंड के बाद नए साल का आगाज ऑस्ट्रेलिया में होता है। वहीं, दुनिया के तमाम देशों में भी नए साल का जश्न शानदार तरीके मनाने के लिए तैयारियां की गई हैं। 

भारत में हालांकि नोटबंदी का वक्त है, इसलिए नए साल के जश्न में पिछली बार के मुकाबले फर्क देखने को मिल सकता है। लेकिन लोग बेसब्री से रात के 12 बजने का इंतजार कर रहे है और अभी से करीबियों और दोस्तों के साथ नए साल के बधाई संदेशों का आदान-प्रदान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें