फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7.4 तीव्रता के भूकंप से हिला न्यूजीलैंड, सुनामी का अलर्ट जारी

Sun, 13 Nov 2016 07:17 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में रविवार को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किेए गए। यूएस जियोलोजिकल सर्वे के अनुसार रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.4 मापी गई है। भूकंप के झटकों के बाद न्यूजीलैंड में सुनामी का अलर्ट जारी किय गया है।
विज्ञापन


भूकंप के तेज झटकों के बाद न्यूजीलैंड सिविल डिफेंस ने सुनामी की आशंका जताई है। पूर्वी तट पर रहने वाले लोगों से कहा गया है कि वे जगह खाली करके ऊंचे स्थान पर चले जाएं। न्यूजीलैंड के दक्षिण आईलैंड पर क्राइस्टचर्च एक बड़ा शहर है। फरवरी 2011 में भी यहां पर भूकंप आया था जिसमें 185 लोगों की जान गई थी और बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ था।

न्यूजीलैंड सरकार की जियोनेट वेबसाइट के मुताबिक भूकंप के झटके पूरे देश में महसूस किए गए हैं। हालांकि अब तक किसी के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं आई है। सितंबर में भी न्यूजीलैंड के पूर्वी तट पर 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था इसके बाद छोटी सुनामी आई थी। लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें