फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी देखा है इतना विशाल रोबोट?

Sat, 01 Dec 2012 08:27 AM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
जापानी कलाकार कोगोरो कुराता ने एक विशालकाय यांत्रिक रोबोट बनाया है जो चार मीटर ऊंचा है और इसका वजन चार टन है।
विज्ञापन


कोगोरो रोबोटों की फ़िल्में और कार्टून फ़िल्में देखते हुए बड़े हुए थे। उनका सपना था कि वो भी एक रोबोट बनाए। इस तरह से सपने देखने वाले लोगों को अक्सर बड़े हल्के में ले लिया जाता है लेकिन कोगोरो कुराटा नाम के कलाकार ने दुनिया को हँसने का मौका नहीं दिया और अपने सपने से भी ज्यादा सुंदर और विशाल रोबोट तैयार कर लिया।

इस रोबोट को बनाने में दो साल का समय लगा और इसे रिमोट या मोबाइल फोन के जरिए संचालित किया जा सकता है। वैसे मजे की बात तो ये है कि कुराटा खुद इसमें सवारी करना पसंद करते हैं और बाकायदा किसी पायलट की तरह उसके भीतर घुस कर बैठ जाते हैं।
विज्ञापन


ये सपनों का रोबोट है
दरअसल, इस रोबोट के भीतर एक पायलट सीट है जिस पर बैठकर रोबोट को संचालित किया जा सकता है। ये वैसे तो काफी भारी-भरकम है लेकिन रफ्तार कम नहीं है। ये रोबोट एक घंटे में छह मील तक की यात्रा करने का माद्दा रखता है।

रोबोट को नियंत्रित करने के लिए रिमोट या सेल फोन का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 39 साल के कुराटा कहते हैं, “हमने अपनी पीढ़ी में हमेशा बहुत बड़े और विशाल रोबोट ही देखे हैं, जिसपर बैठकर सवारी की जा सकती थी।”
विज्ञापन


इस रोबोट की उपयोगिता किस रूप में हो सकती है इस पर तो निश्चित तौर पर वैज्ञानिक ही सही राय दे पाएंगे लेकिन इतना तय है कि कुराटा ने अपना सपना पूरा कर लिया। हालांकि, कुराटा को अपने इस सपने को पूरा करने में करीब 4 करोड़ डॉलर लगाने पड़े हैं, यानी इस रोबोट की कीमत अच्छी-खासी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें