फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीदरलैंड के राजा ने खोला राज, 21 साल से कर रहे हैं पायलट की नौकरी

Sun, 21 May 2017 03:19 PM IST
amarujala.com- presented by- मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
नीदरलैंड के राजा का ऐसा अनोखा राज सामने आया है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है। किंग विलम अलेंक्जेंडर ने खुद इस राज का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वे 21 साल से पायलट की नौकरी कर रहे हैं और चौंका देने वाली बात है कि उन्हें जल्दी से कोई पहचान भी नहीं पाता था। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्लेन उड़ाने का शौक रखने वाले विलम ने बताया कि जब वे पायलट की ड्रेस में होते हैं, तो लोग उन्हें पहचान नहीं पाते हैं। वे सालों से केएलएम एयरलाइंस का प्लेन उड़ा रहे हैं। 50 साल के वेलम ने 1985 में प्लेन उड़ाना सीखा था। उन्होंने बतौर गेम्स पायलट अपने करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद वे बतौर को-पायलट नौकरी करने लग गए।

जब वे 2013 में 1 करोड़ 70 लाख लोगों के राजा बने उसके बाद भी उन्होंने अपनी नौकरी नहीं छोड़ी। उन्हें प्लेन उड़ाने की दीवानगी इस कदर थी कि वे इसके लिए केन्या तक पहुंच गए थे। खास बात है कि उन्हें पायलेट के लाइसेंस के लिए मश्कत नहीं करनी पड़ी थी, क्योंकि वे रॉयल नीदरलैंड एयफोर्स के लिए भी काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोइंग 737 उड़ाना चाहते हैं विलेम

netherland
वे अभी तक फोकर 70 प्लेन उड़ाते थे, लेकिन अब वे बोइंग 737 उड़ाना चाहते हैं। इसको उड़ाने पर वे यात्रियों को ज्यादा दूर तक ले जा सकेंगे।  उन्होंने कहा कि प्लेन उड़ाना बेहद अच्छा लगता है। ये भी खास  है कि एक जगह से दूसरी जगह पहुंचना, वो भी यात्रियों से भरे प्लेन को ले जाना। बताया जा रहा है कि वे साल के 150 घंटे फ्लाइट उड़ाने में व्यस्त होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें