फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताकतवर देशों पर बरसे इसराइली प्रधानमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
जराइली प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने आरोप लगाया है कि अमेरीका और दुनिया के दूसरे ताकतवर देशों ने ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने की कोशिश छोड़ दी है। अपने समर्थकों को दिए एक भाषण में नेतन्याहू ने कहा है कि वो यह स्थिति स्वीकार नहीं करेंगे।
विज्ञापन


नेतन्याहू का कहना है, "जो समझौता इस वक्त तैयार किया जा रहा है उसमें बहुत से ऐसे कारण हैं जिन पर चिंता है। दुनिया की ताकतों ने ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने का बीड़ा उठाया था। समझौते से ऐसा लगता है कि उन्होंने अपनी प्रतिबद्धता छोड़ दी है और वे यह स्वीकार कर रहे हैं कि ईरान धीरे धीरे कुछ सालों में हथियार बनाने लायक साधन जुटा लेगा। शायद वो इसे स्वीकार कर सकते हैं लेकिन मैं नहीं।’’
विज्ञापन

अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करेंगे इजराइली नेता

नेतन्याहू के आरोपों पर अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी का कहना है कि ईरान के साथ बातचीत पर नेतन्याहू के विचार सही नहीं हो सकते। नेतन्याहू का यह बयान ओबामा प्रशासन के साथ चली आ रही मनमुटाव में ताज़ा कड़ी है। इजराइली नेता अगले हफ्ते अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करने वाले हैं।

नेतन्याहू को विपक्षी रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं ने संसद में भाषण देने के लिए न्यौता दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी ने ईरान के मुद्दे पर कहा है, "ना तो हमने आज मौजूद विकल्पों में से किसी को छोड़ा है ना उस वक्त छोड़ा था। प्रतिबंध लगाते रहने से उनकी स्थिति आज की तुलना में और बिगड़ जाती।"

विशेषज्ञों का कहना है कि अमरीकी अधिकारी ये मान रहे हैं कि नेतन्याहू ईरान के साथ समझौते की कोशिश को रोकना चाहते हैं। यह समझौता ओबामा प्रशासन के प्रमुख लक्ष्यों में एक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें