फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत और चीन दोनों के साथ पारस्परिक संबंध कायम करना चाहता है नेपाल

Sun, 18 Mar 2018 07:52 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल के नवनिर्वाचित विदेश मंत्री प्रदीप गवली ने कहा कि नेपाल की वाम गठबंधन सरकार भारत और चीन के साथ पारस्परिक संबंध बनाए रखेगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार नेपाल को एशिया के दोनों ही बड़े देशों से आर्थिक संबंधों पर मजबूत करने की दिशा में काम करेगा। शुक्रवार को शपथ लेने के बाद प्रदीप ने कहा कि नेपाल सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साल नेपाल के दौरे की तैयारी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


दोनों ही पड़ोसी देशों के हुक्मरानों को जल्द ही नेपाल आने का न्यौता दिया जाएगा और उन्हें उम्मीद है कि मोदी और जिनपिंग नेपाल की मेजबानी को स्वीकार करेंगे। गवली ने कहा कि नेपाल को दोनों देशों से सहयोग की जरूरत है। हम दोनों देशों से परस्पर संबंधों को और मजबूत करना चाहते हैं। 

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार जल्द ही नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली के विदेश दौरे की आवश्यक तैयारी भी कर रही है। हालांकि उन्होंने अभी यह तय नहीं किया ओली अपनी पहली विदेश यात्रा किस देश से शुरुआत करेंगे। बहरहाल, भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने नेपाल के विदेश मंत्री बनने पर गवली को बधाई दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें