संघीय गठबंधन (फेडरल एलायंस) ने स्थानीय निकाय चुनाव पर कड़ा विरोध जताते हुए सरकार को दिया गया समर्थन वापस लेने की चेतावनी दी है। गठबंधन ने स्थानीय निकाय चुनाव अमान्य होने की बात कहते हुए इसके खिलाफ सशक्त आंदोलन करने का भी निर्णय लिया है ।
शुक्रवार को आयोजित बैठक में संघीय गठबंधन इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि अगर सरकार निर्वाचन की घोषणा को फौरन वापस नहीं लेती है, तो सरकार को दिया गया समर्थन वापस ले लिया जाएगा। गठबंधन के प्रवक्ता ओम गुरुङ्ग ने कहा कि संयुक्त लोकतांत्रिक मधेसी मोर्चा सहित संघीय गठबंधन में रहे दलों से बैठक करके सरकार को दिए गए समर्थन को वापस लेने को लेकर अगली बैठक में निर्णय लिया जाएगा।