फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल चुनाव: प्रचंड को मिली शिकस्त

Thu, 21 Nov 2013 12:56 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
यूनीफाइड सीपीएन-माओवादी के अध्यक्ष पुष्प कमल दहल प्रचंड को आज संविधान सभा के लिए हुए चुनावों में नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार राजन केसी के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


काठमांडो निर्वाचन क्षेत्र 10 से उम्मीदवार राजन को 20,392 मत मिले, जबकि प्रचंड के नाम से जाने जाने वाले पुष्प कमल दहल को 12,852 मत ही मिले। इस सीट से चुनाव लड़ रहे तीसरे उम्मीदवार सीपीएल-यूएमएल के सुरेंद्र मानंधर को 13,615 मत मिले।

प्रचंड 2008 में इसी सीट से बड़े अंतर से जीते थे। उस समय राजन उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी थे। प्रचंड सिराहा निर्वाचन क्षेत्र 5 से भी उम्मीदवार है जहां वह मतगणना में अब तक सबसे आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन


इससे पहले प्रचंड की पार्टी ने संविधान सभा के चुनावों के शुरुआती परिणामों में तीसरे स्थान पर पिछड़ने के बाद चुनाव में साजिश का आरोप लगाते हुए मतगणना निलंबित किए जाने की मांग की थी।

इस बीच मुख्य निर्वाचन आयुक्त नील कांत उप्रेती ने आज एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि मतों की गिनती का काम पारदर्शी तरीके से हो रहा है और यह जारी रहेगा।

उप्रेती के मुताबिक चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक तरीके से कराए गए हैं इसलिए सभी को परिणाम स्वीकार करना होगा। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से कहा कि वे गुप्त मतदान की प्रक्रिया के जरिए दिए गए लोगों के फैसले का सम्मान करें।

मतगणना के बाद 601 सदस्यीय सभा एक नया संविधान तैयार करेगी। इस सभा के लिए 240 सदस्य प्रत्यक्ष मतदान से और 335 सदस्य आनुपातिक मतदान प्रणाली से चुने जाएंगे और शेष 26 सदस्यों को सरकार नामित करेगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें