नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली 19 जून को चीन की यात्रा पर जाएंगे। छह दिवसीय इस दौरे पर कोली चीन के महत्वाकांक्षी बेल्ट एंड रोड इनिशेटिव (बीआरआई) के तहत चीन-नेपाल आर्थिक गलियारे की शुरुआत पर बात करेंगे।
इस आर्थिक गलियारे से भारत पर नेपाल की निर्भरता कम होगी और साथ ही सैन्य क्षेत्र में चीन का प्रभाव और महत्व भी बढ़ेगा। दूसरी तरफ चीन भारत को बीआरआई में शामिल करना चाहता है। चाहे वह ऐसा पड़ोसी देशों में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे का निर्माण कर ही ऐसा क्यों न करे।
बता दें कि भारत के सदाबहार दोस्त नेपाल के पीएम केपी ओली को चीन का पक्षधर माना जाता है। साल 2016 में अपने छोटे से पीएम कार्यकाल के दौरान नेपाली पीएम ओली ने दोनों देशों के बीच ट्रांजिट और ट्रांसपोर्ट समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।