फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी को भगवान राम की ‘बारात’ का न्योता भेजेंगे नेपाल के पीएम

Thu, 18 Oct 2018 05:51 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली 12 दिसंबर को विवाह पंचमी के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करेंगे। विवाह पंचमी के दिन ही भगवान राम और सीता की शादी हुई थी। काठमांडू पोस्ट की खबर के मुताबिक, ओली के मुख्य सलाहकार बिष्णु रिमाल ने बुधवार को बताया कि दोनों नेताओं के बीच इसको लेकर बात हुई है। 

विज्ञापन


रिमला ने बताया कि ओली भारतीय प्रधानमंत्री मोदी को प्रतीकात्मक विवाह समारोह में आमंत्रित करने के लिए पत्र भेजेंगे। पीएम मोदी के दौरे को लेकर चर्चा और तैयारियां शुरू हो गई हैं। हालांकि अभी इसकी पुष्टि होना बाकी है। अखबार के मुताबिक, मोदी अयोध्या से भगवान राम की बारात जनकपुर लेकर आएंगे, जहां माता सीता का जन्म हुआ था। अगस्त में बिम्स्टेक सम्मेलन के दौरान दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच विवाह पंचमी में शामिल होने को लेकर चर्चा हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें