फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी नेपाल में करेंगे रामायण सर्किट का शुभारंभ, सुरक्षा में तैनात होंगे दोनों देशों के जवान

Thu, 10 May 2018 03:20 AM IST
अतुल मिश्र, काठमांडू
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार से दो दिवसीय नेपाल यात्रा के दौरान रामायण सर्किट और जनकपुर-अयोध्या के बीच सीधी बस सेवा का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन

 
नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ज्ञवाली ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि जनकपुर से नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त रूप से रामायण सर्किट और जनकपुर-अयोध्या के बीच बस सेवा का शुभारंभ करेंगे। 

विदेश मंत्री के अनुसार शुक्रवार को मोदी नेपाल के राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी और उपराष्ट्रपति नंद किशोर के साथ भेंटवार्ता करेंगे। इसी दिन मोदी  नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के साथ भी भेंटवार्ता करेंगे। नेपाल भ्रमण के दरम्यान मोदी जनकपुर के जानकी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना करेंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी के लिए पांच चक्रीय सुरक्षा
मोदी के लिए जनकपुर में पांच चक्रीय सुरक्षा घेरा बनाया जाएगा। उनके सुरक्षा के लिए नेपाल और भारत दोनों देश के सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। प्रदेश नम्वर-दो के कानून मंत्री ज्ञानेंद्र कुमार यादव ने मोदी के जनकपुर भ्रमण के दरम्यान पांच चक्रीय सुरक्षा घेरा रहने की बात कही।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें