फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआरआई में शामिल हो सकता है नेपाल, पीएम ओली 19 को जाएंगे चीन

Thu, 14 Jun 2018 09:00 PM IST
अतुल मिश्र, काठमांडू 
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली 19 जून से चीन के छह दिवसीय दौरे पर जाएंगे। भारत भ्रमण के करीब दो माह बाद ओली चीन जा रहे हैं। उनके भ्रमण की अधिकांश कार्यसूची भी तैयार कर ली गई है। 

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के पदाधिकारियों की मानें तो वर्तमान भ्रमण ओली द्वारा प्रधानमंत्री की हैसियत से दो वर्ष पहले चीन भ्रमण के दरम्यान किए गए द्विपक्षीय समझौता कार्यान्वयन पर केंद्रित रहेगा।

नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्यावली ने बृहस्पतिवार को पत्रकार वार्ता में पीएम ओली के चीन भ्रमण के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि व्यापार और परिवहन के साथ ही स्वतंत्र व्यापार के क्षेत्र में भी द्विपक्षीय विचार विमर्श जारी है और निकट भविष्य में ही निष्कर्ष में पहुंचेंगे।
विज्ञापन


चीन के राष्ट्रपति द्वारा लाए गए ‘बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) तहत के परियोजना, इसका निर्माण और निवेश का पैटर्न के विषय में भी दोनों देशों के बीच विचार-विमर्श हो रहा है। प्रधानमंत्री के भ्रमण के समय चीन के स्वशासित क्षेत्र (तिब्बत) का राजमार्ग खाद्यान्न ढुलाई के लिए आठ सीमा नाका खोलने के विषय में भी सहमति पत्र पर हस्ताक्षर होंगे। 

इसके साथ ही केरुड्ग-काठमांडू रेल मार्ग निर्माण, दोनों देश के विदेश मंत्रालय के बीच संयंत्र स्थापना, नेपाल के रसुवा, केरुड्ग और सिंधुपाल्चोक के तातो पानी मे ‘नेपाल चीन मैत्री पुल’, निर्माण संबंधित पत्र में भी हस्ताक्षर होंगे।

इतना ही नहीं नेपाल की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए नेपाल और चीन के वित्त मंत्रालय के बीच सहकार्य, ऊर्जा सहयोग तथा सीमापार प्रसारण लाइन निर्माण, कृषि में साझेदारी और नेपाल के सातों प्रदेशों में आपदा प्रबंधन तथा उद्धार केंद्र निर्माण के विषय में भी समझौते होंगे ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें