नेपाल के विनाशकारी भूकंप में बहुत कुछ तबाह हो चुका है। नेपाल के मशहूर गांव लांगतांग से अंदाजा लगाया जा सकता है कि तबाही कितनी खौफनाक रही होगी।
नेपाल का मशहूर ट्रेकिंग गांव लांगतांग इतनी बुरी तरह तबाह हुआ है कि आज वहां पर होटलों, गेस्ट हाऊस और ट्रेकर्स की जगह केवल मलबा और लाशें ही देखी जा सकती है।
एक घाटी के बीचोंबीच स्थित ये गांव नेपाली और विदेशी ट्रेकर्स का पसंदीदा था। गांव के 55 होटल और गेस्ट हाऊस में से एक भी नहीं बचा है। तबाही इतनी खतरनाक है कि केवल एक इमारत नजर आती है, जैसे कि अन्य सभी इमारतों को किसी बड़े बुलडोजर ने धरती में मिला दिया हो।
वहां के 435 लोग रहते हैं। अब वहां एक ओर केवल 42 लाशे और दूसरी ओर विदेशियों की चार लाशे नजर आती हैं। आशंका है कि इस हादसे में 300 से ज्यादा लोग मारे गए जिनमें से कई विदेशी पर्यटक थे।