अफगानिस्तान में नाटो के एक हेलीकॉप्टर ने कम से कम दो बंदूकधारियों को मार गिराया है। अफगान अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि बंदूकधारियों ने हवा में गोलीबारी की थी, जहां से नाटो का हेलीकॉप्टर गुजर रहा था। जवाबी गोलीबारी में बंदूकधारियों को मार गिराया गया।
काबुल प्रांत के पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता बशीर मुजाहिद ने बताया कि काराबाघ जिले में सोमवार रात दो अन्य बंदूकधारी जख्मी हो गए। मुजाहिद ने कहा कि घटनास्थल के नजदीक मंगनी की दावत हो रही थी। मामले की जांच चल रही है। अफगानिस्तान में शादी और मंगनी की दावत के दौरान हवा में गोलीबारी सामान्य बात है।
पढ़ें: तालिबान के खिलाफ दोगुनी स्पेशल फोर्स उतारेगा अफगानिस्तान, युद्ध के लिए तैयार
रेजलूट सपोर्ट मिशन ने एक बयान में कहा कि उन्हें रिपोर्टों की जानकारी है लेकिन तुरंत कोई विवरण जारी नहीं करेंगे। उधर, नांगरहार प्रांत के गवर्नर दफ्तर ने बताया कि प्रांत के पूर्वी हिस्से में इस्लामिक स्टेट के आतंकियों ने तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।
पढ़ें: अमेरिका ने अफगानिस्तान में मचाई तबाही, हवाई हमले में 13 की मौत
सोमवार को इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों ने दो सैनिकों और उनके चाचा की उनके घर में हत्या कर दी। दोनों सैनिक भाई थे और ईद की छुट्टी के दौरान परिवार के पास गए थे। हमले की जिम्मेदारी तुरंत किसी ने नहीं ली है, लेकिन तालिबान और इस्लामिक स्टेट दोनों ही प्रांत में सक्रिय हैं।