फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नासा का अगला मिशन, मंगल पर पहाड़ो के रहस्य से उठेगा पर्दा

Thu, 30 Aug 2018 12:39 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
nasa
विज्ञापन

अंतरिक्ष एजेंसी नासा अपने इनसाइट मिशन की मदद से लाल ग्रह पर पहाड़ों के मौजूद होने के  रहस्य का पता लगाएगी। लाल ग्रह के तापमान से यह जानने का प्रयास किया जाएगा कि मंगल ग्रह पर इतने बड़े पैमाने में पहाड़ कैसे बने हैं।

विज्ञापन


दरअसल, सौर मंडल में सबसे ऊंचे पहाड़ों में से कुछ पहाड़ लाल ग्रह पर भी मौजूद हैं। नासा ने अपने एक बयान में कहा कि उनमें ओलंपस मॉन्स शामिल हैं, जिसकी ऊंचाई ज्वालामुखी माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई से लगभग तीन गुना है।

ओलंपस मॉन्स और थारिसिस नामक पठार इस क्षेत्र की सीमा है, जहां पर कई बड़े ज्वालामुखी पाए जाते हैं। नासा और डीएलआर (जर्मन एयरोस्पेस सेंटर) की मदद से मंगल के तापमान को पहली बार मापा जाएगा।
विज्ञापन


जेट प्रोपल्सन लेबोरेटरी (जेपीएल) द्वारा प्रबंधित इनसाइट मिशन इसका एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगा।इनसाइट 26 नवंबर को मंगल की सतह पर उतरेगा। यह मंगल की आंतरिक गहराइयों का अध्ययन करने वाला पहला मिशन होगा।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें