मालदीव में नए राष्ट्रपति इब्राहिम सालेह ने पदभार संभल लिया है। शनिवार को नए राष्ट्रपति बने सालेह ने शपथ ग्रहण किया। बता दें की, मालदीव के राष्ट्रपति शपथ ग्रहण समारोह में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे।
इस मौके पर इब्राहिम सालेह ने पुरानी सरकार का विरोध किया और जमकर निशाना साधा। सालेह ने कहा की, चीन के आदेशों पर चलने पाली पुरानी सरकार ने मालदीव को लूटा है। इस दौरान नए राष्ट्रपति ने चीन पर भी निशाना साधा।
इब्राहिम सालेह ने कहा कि, अब्दुल्लाह यामीन कि सरकार ने सरकारी खजाना तो खली किया ही साथ चीन से भी भरी भरकम कर्ज लिया है। यही कारण है की मालदीव के सामने गंभीर वित्तीय संकट पैदा हो गयी है।
बता दें कि, मालदीव एक समुंद्रों से घिरा अपने द्वीपों और रेसॉर्टों के लिए मशहूर एक छोटा और खूबसूरत देश है। वहीं चीन इसे अपने नए बाजार के रूप में देख रहा है। दरअसल, चीन ने अपने सिल्क रोड के तहत सड़क और हाउसिंग परियोजना के लिए मालदीव में लाखों डॉलर्स का निवेश किया है।
नए राष्ट्रपति इब्राहिम सालेह ने शपथ ग्रहण समारोह के बाद भारतीय प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय मसलों पर भी चर्चा हुई। दोनों देशों के प्रमुखों ने शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और समृद्ध देश बनने के सभी कोशिशों में एक-दूसरे को हर संभव मदद करने का भरोसा भी दिया।
मालदीव में सितंबर में राष्ट्रपति चुनाव हुए थे. जिसमें इब्राहिम सालेह ने अब्दुल्ला यामीन को भारी मतों से मात दी। बता दें कि, पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन को चीन की तरफ झुकाव रखने वाला माना जाता है।