फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाओमी: बधाई मलाला की जगह 'मलेरिया' को

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रितानी सुपरमॉडल नाओमी कैंपबेल ने 'मलाला' की जगह 'मलेरिया' लिख दिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन


दरअसल कैंपबेल ने अपने ट्वीट में शांति के लिए नोबेल पुरस्कार जीतने वाली पाकिस्तान की मलाला युसुफ़ज़ई को बधाई दी लेकिन 'मलाला' की जगह उन्होंने 'मलेरिया' लिख दिया।
विज्ञापन


कैंपबेल ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर मैसेज पोस्ट किया था जो अपने आप उनके ट्विटर अकाउंट पर भी पोस्ट हो गया।

इतना ही नहीं उनके ट्वीट में नोबेल की स्पेलिंग भी नोबल लिखी गई थी।

ग़लती
कहा गया है कि स्मार्टफ़ोन में मौजूद ऑटो करेक्ट फ़ीचर की वजह से यह ग़लती हुई।

कैंपबेल घंटों तक अपनी इस ग़लती से बेख़बर रहीं लेकिन उनका यह ट्वीट लोगों की नज़रों में चढ़ गया।

आख़िरकार कैंपबेल को अपनी ग़लती का अहसास हुआ।

उन्होंने दूसरे ट्वीट में अपनी गलती मानते हुए कहा कि शायद आईफ़ोन के स्पेलचेक की वजह से मलाला के नाम की स्पेलिंग बदल गई। मगर नोबेल की स्पेलिंग वहाँ भी नोबल ही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें